fix bar
fix bar
fix bar
fix bar
fix bar
fix bar
2020-21 के पाठ्य क्रम के किताबों की व्यवस्था के सम्बन्ध में
  • Posted by Admin
  • 15th June 2020

प्रिय अभिभावकगण,
                             नमस्कार
                                          हमारी शुभकामनाएं हैं कि ईश्वर इस कठिन दौर में आपको और आपके पूरे परिवार को स्वस्थ और सुरक्षित रखें। लॉक डाउन के समय में आपके बच्चे घर में सुरक्षित रहते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखें, इस के लिए हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है।
                    इसी क्रम में हमने बच्चों के लिए 2020-21 के पाठ्य क्रम के किताबों की व्यवस्था की है। हम आपसे उम्मीद करते हैं कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आप इन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देंगे -

- कृपया अपने साथ बच्चों को न लायें।
- बिना मास्क के विद्यालय परिसर में प्रवेश करना मना है।
- विद्यालय परिसर में सामाजिक दूरी (Social Distancing) का पूरा ख्याल रखें।
- आप अपना थोड़ा समय लेकर आएं जिससे यहां आपको किसी तरह की असुविधा न हो।
-आपकी सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है।

                  स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें। इसी शुभकामना के साथ-

सिस्टर मेरी रावत
प्रधानाध्यापिका,
प्रभात तारा विद्यालय